Time(Month/Year) | Events | Attachment |
---|---|---|
18/07/2013 | Hindi - Part II |
![]() |
02/06/2015 | Hindi 2013-2014 |
![]() |
02/06/2015 | 2014-15 Hindi |
![]() |
कमला नेहरू कॉलेज
हिन्दी विभाग
वार्षिक रिपोर्ट
(जनवरी 2016-अप्रैल 2016)
हिन्दी विभाग द्वारा 14मार्च 2016 को ‘सृजन’ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्महाविद्यालय हिंदी मौलिक कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दयाल सिंह कॉलेजके मो. वसीम खान को प्रथम पुरस्कार मिला। द्वितीय पुरस्कार गार्गी कॉलेज की काजल को मिला। तृतीय पुरस्कार गार्गी कॉलेजकी ही पिंकी को दिया गया। दो प्रोत्साहन पुरस्कार अरविंदो कॉलेजकालेज के सूरज राव और पिंकी झा को दिए गए। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में थे- डा. स्नेह लता और डा. सपना चमड़िया।
15 मार्च 2016 कोहिन्दी विभाग द्वारा‘अभिव्यक्ति’ के संयुक्त तत्वावधान मेंअंतर्महाविद्यालय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय था-‘वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई है‘। इसके निर्णायक मंडल में थे डा.स्नेह सुधा नवल और डा. सरोज सक्सेना। इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता थीं लेडी श्रीगुरू तेग बहादुर खालसा कॉलेज की सोनल निगम। द्वितीय पुरस्कार मिला शिवाजी कॉलेज के दिग्विजय को। तृतीय पुरस्कार सुयश को दिया गया। दो प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए-कमला नेहरू कॉलेज की कोमल उपाध्याय एवं सत्यवती कॉलेजके तेजस्वी को।
21 मार्च 2016 को ब्रिटेन के सुपरिचित हिंदी कथाकार तेजेंद्र शर्मा जी ने ‘हिंदी सिनेमा की वैश्विक पहुँच’ विषय पर पावॅर पांइट प्रजेन्टेशन के जरिए हिंदी सिनेमा के वैश्विक स्तर पर उपस्थिति का अहसास दिलाया। उन्होंने बताया कि राजकपूर की आवारा पहली हिंदी फिल्म थी जिसने हिंदी सिनेमा को वैश्विक मंच पर स्थान दिलाया। जहाँ एक ओर अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियाँ अपने अस्त्र-शस्त्रों के बल पर विश्व को हराना चाहते हैं जबकि हिंदी सिनेमा पूरे विश्व में अपने गीत-संगीत के माध्यम से प्रेम और मोहब्बत का संदेश देता है और सबके दिलों पर राज करता है।